शाजी थामस

दीपका। नगर में रंग, उत्साह और सांस्कृतिक सौहार्द का अनूठा उत्सव “दीपका रंग उत्सव 2.0” का आयोजन आगामी 1 मार्च 2026 (रविवार) को किया जा रहा है।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन Dipka Times C.G. द्वारा किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन और संस्कृति का रंगारंग संगम देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगी। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ेगी।

आयोजकों के अनुसार यह उत्सव आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, कला और उत्साह को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजक मंडल ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और इस सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!