हरदीबाजार। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में पार्टी ने एक अहम निर्णय लेते हुए हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी कौशल श्रीवास को सौंपी है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर हरदीबाजार में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता , संसद प्रतिनिधि गुलशन जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में कौशल श्रीवास ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
वहीं गुलशन जायसवाल ने कहा कि कौशल श्रीवास एक सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिनके नेतृत्व में हरदीबाजार ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कँवर, मीरा रामशरण कँवर, रमेश अहीर पूर्व सदस्य बीज निगम ,लक्ष्मी बंजारे, सैयद कलाम,हिमांशु जायसवाल, विकास सिंह, ईशाक खान, शत्रुहन यादव, एवं हरदी बाजार के सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं में जोश और संगठन के प्रति नई ऊर्जा देखने को मिली।

