आज गेवरा एवं दीपका में तैनात सीआईएसएफ के जवानों द्वारा शासकीय हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल विजयनगर के बच्चों को स्टेशनरी, जूते और मोज़े (Socks) वितरित किए गए।कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट श्री नकुल वर्मा, श्री पुष्पेंद्र सक्सेना, सहायक कमांडेंट टी. राजा सहित अन्य सीआईएसएफ जवान उपस्थित रहे।सीआईएसएफ द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले इस प्रकार के सामाजिक एवं प्रेरणादायक आयोजनों की सराहना करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने इस अतुलनीय सेवा के लिए सीआईएसएफ टीम का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

