दीपका, कोरबा –रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल दीपका की बहनों ने दीपका थाना पहुंचकर थाना प्रभारी श्री प्रेमचंद साहू सहित सभी पुलिस जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को निभाया।
इस भावुक और अनुकरणीय पहल ने रक्षाबंधन को एक नई सामाजिक पहचान दी, अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी की अगुवाई में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती ज्योति तिवारी के नेतृत्व में एक टोली ने थाना परिसर में पहुंचकर सभी पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी सुरक्षा, सेवा और समर्पण भावना को नमन किया। पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू पूर्व पार्षद कुसुम लता केवट पूर्व एल्डरमैन वीना जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उत्तरा कुंभकार महामंत्री मीना सिन्हा मंडल उपाध्यक्ष अनीता पटेल मंडल मंत्री काजल सिंह,सावित्री तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।