कोरबा, 7 जुलाई 2025देश के 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर 9 जुलाई 2025, बुधवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल आयोजित की जा रही है।

इस हड़ताल में INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC जैसे प्रमुख संगठन शामिल होंगे। कोरबा क्षेत्र में कोयला मजदूर पंचायत (H.M.S.) परिवार के नेतृत्व में व्यापक समर्थन और तैयारी की जा रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख मांगें:1. मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड वापस लिए जाएं।

2. न्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रति माह किया जाए।

3. खाली पदों पर स्थायी नियुक्तियां की जाएं।

4. सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण बंद किया जाए।

5. पुरानी पेंशन बहाल हो, NPS एवं UPS बंद हो।

6. अनुबंध प्रणाली समाप्त की जाए।

7. न्यूनतम पेंशन ₹9,000 निर्धारित की जाए।

8. ट्रेड यूनियन पंजीयन आवेदन 45 दिन में स्वीकृत हों।

कोयला उद्योग की प्रमुख मांगें:

1. ठेका माफिया, MDO और आउटसोर्सिंग पर रोक लगे।

2. मेडिकल अनुग्रह पूर्ववत लागू किया जाए।

3. सभी श्रमिकों को H.P.C. दर पर मेडिकल सुविधा मिले।

4. न्यून वेतन वेपेस्टी 01.01.2017 से लागू हो।5. कोल इंडिया की कोल वाशरी बंद की जाए।

6. CMPDI की कोल इंडिया में एकीकृत व्यवस्था हो।

श्री हरभजन सिंह सिद्धू, राष्ट्रीय महासचिव (HMS)श्री विनय सिंह, केंद्रीय महासचिव राजन कुमार, सचिव (गेवरा क्षेत्र)मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष (कुसमुंडा क्षेत्र)अन्य पदाधिकारियों ने भी मजदूर एकता की अपील करते हुए कहा है कि “हम सभी एकजुटता का परिचय दें और हड़ताल को सफल बनाएं।

इस हड़ताल में कोरबा के सभी खनन क्षेत्रों, श्रमिक कॉलोनियों और सहायक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासनिक और औद्योगिक हलकों में इस आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!